फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दीक्षांत समारोह में बेटी ने बढ़ाई 'प्रतिष्ठा'..राज्यपाल ने माता-पिता को मंच पर बुलाया

Sat, 31 Aug 2024 11:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
राज्यपाल ने प्रतिष्ठा के मां-पिता के सामने ही मंच पर उन्हें स्वर्ण पदक दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर कला संकाय परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिष्ठा जैसे ही मंच पर पहुंचीं, उनके पांच पदक देख राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने माता-पिता को बुला लिया। बेटी को राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक पहनते देख माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कुलाधिपति ने उन्हें बधाई देने के साथ ऐसे ही आगे पढ़ाने की सलाह दी।
विज्ञापन


एमए विलुअल आर्ट की टॉपर प्रतिष्ठा मिश्रा को दो विश्वविद्यालय समेत पांच स्वर्ण पदक मिले हैं। देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र के पिपरा मिश्र गांव की रहने वाली प्रतिष्ठा एक आर्टिस्ट भी हैं। पिता तारकेश्वर मिश्र कृषि क्षेत्र की एक कंपनी में कार्य करते हैं। मां अंजनी मिश्रा गृहिणी हैं।

प्रतिष्ठा ने बताया कि उसने पढ़ाई के दौरान प्रैक्टिकल पर ज्यादा ध्यान दिया। इसका उसे काफी लाभ मिला। सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर विद्यार्थी अपनी पेंटिंग को लोगों को दिखा सकते हैं। यह उनके लिए एक अच्छा आय का स्त्रोत हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें