फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बहू की हत्यारोपी सास को जेल भेजा, आरोपी बड़े ससुर की हो रही तलाश

Fri, 28 Jul 2023 02:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि रीमा के बेटे सुदीप ने संतराज चौरसिया, कलावती देवी और चाची नीलम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। कलावती को बुधवार की देर शाम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
हत्या के बाद पहुंचे पुलिसकर्मी और लगी भीड़। (इनसेट में मृतक रीमा) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाके के तुलसीदेई गांव में बुधवार को बहू रीमा की फावड़ा मारकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी सास कलावती को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। हालांकि, मुख्य आरोपी बड़े ससुर संतराज चौरसिया को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं केस दर्ज कराने वाले महिला के बेटे का आरोप है कि उसे भी जान से मारने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन


तुलसीदेई गांव की रीमा के पति हरिश्चंद्र की 10 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हरिश्चंद्र को कलावती ने गोद ले लिया था। इस वजह से रीमा उन्हीं के साथ रहती थी। बड़े पिता संतराज चौरसिया ने शादी नहीं की थी। वह भी वहीं पर रहता था। बुधवार को बड़े ससुर ने फावड़ा से रीमा के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: नजदीकियों से सशंकित ससुर ने महिला को फावड़े से उतारा मौत के घाट, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि रीमा के बेटे सुदीप ने संतराज चौरसिया, कलावती देवी और चाची नीलम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। कलावती को बुधवार की देर शाम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संतराज की तलाश चल रही है। नीलम की भूमिका की जांच चल रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें