एम्स के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार बताते हैं कि घर के बगल में जमा गंदा पानी, घर के अंदर की दीवारों पर सीलन और कमरे में गंदे पर्दे भी बीमारियों को बढ़ाते हैं। उमस भरी गर्मी में वायरस तेजी से फैलते हैं। अगर घर की छत या दीवार पर सीलन है तो उसमें तमाम हानिकारक वायरस हो सकते हैं जो आपको दमा का रोगी बना देंगे।
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: स्काई-वे....भूल जाएंगे रेलवे स्टेशन और रोडवेज का लंबा जाम
बीआरडी के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि इस मौसम में सबसे अधिक ध्यान बच्चों का रखना है। बारिश के चलते चारों तरफ घास व गंदगी फैली है। बच्चे खेलते वक्त मच्छर व वायरस की चपेट में आते हैं। इसलिए इस मौसम में सफाई का विशेष ध्यान दें। बच्चों को ताजा भोजन दें। पानी को गर्म कर ठंडा करें और तभी पीएं।