संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के ग्राहकों की रसोई गैस की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। स्थिति यह है कि कई वर्षों बाद गैस सिलिंडर पाने के लिए कतारों में लगना पड़ रहा है। एचपी और आपूर्ति विभाग के अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि जल्द ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।
एजेंसियों पर किसी दिन सिलिंडर आ रहा है और किसी दिन नहीं आ रहा है। जिस दिन सिलिंडर आ रहा है, उस दिन भी सैकड़ों ग्राहकों को बिना सिलिंडर वापस लौटना पड़ रहा है। इस संबंध में एचपी के एरिया मैनेजर राकेश भारती से 9991992840 पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा, इसलिए उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एचपी के अधिकारियों को इसके लिए हिदायत दी गई है कि आपूर्ति को तत्काल ठीक किया जाए। बहुत जल्द यह समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।