गोरखपुर कैंट इलाके के महादेव झारखण्डी मंदिर के पास के रहने वाले प्रवेश प्रताप सिंह के घर में रखे घरेलू गैस सिलिंडर में सोमवार की रात 9 बजे आग लग गई। आग लगने से परिवार में अफरा तफरी मच गयी। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले हनुमान साहनी व रंजीत कुमार ने बहादुरी दिखाते हुए गैस सिलिडर को हाथ से पकड़कर घर के बाहर एक मैदान में फेंक दिया।
बाहर फेंकते ही सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। लोगों का कहना है कि दोनों युवक अगर समय से आग लगे सिलिंडर को बाहर नही फेंकते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे प्रवेश प्रताप की पत्नी खाना बना रही थीं। इस दौरान सिलिंडर में आग लग गयी। आग लगने की सूचना पर पार्षद प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह भी पहुच गये। उन्होंने फोन कर पुलिस व फायर बिग्रेड को भी बुला लिया। फायर बिग्रेड ने जल रहे फटे सिलिंडर की आग को बुझाया।