फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए थे लोग, साइबर सेल ने वापस कराए 1,02,000 रुपये

Mon, 01 May 2023 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

ओएलएक्स पर मोबाइल बेचने के नाम पर खाते में पिपराइच के सेराज अहमद से 9,000 हजार रुपये की ठगी के मामले में कार्रवाई हुई। सभी पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जांच करके उनके बैंक खातों में रकम की वापसी कराई।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगी के शिकार पांच पीड़ितों के बैंक खातों से हुई ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने 102000 रुपये की वापसी कराई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि शिकायतों के आधार पर जांच पड़ताल करके कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


साइबर सेल के इंस्पेक्टर संदीप सिंह, हेड कांस्टेबल शशि शंकर राय, शशिकांत जायसवाल, कांस्टेबल पंकज कुमार गुप्ता और नीतू नाविक ने शिकायतों के आधार पर जांच की। इस दौरान पुलिस टीम ने मोहद्दीपुर निवासी दुर्गेश त्रिपाठी के बैंक खाते से यूपीआई के जरिये 18,000 रुपये, पादरी बाजार के अनूप कुमार तिवारी से फर्नीचर बनवाने के नाम पर हुई 10,000 रुपये, ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान पादरी बाजार के संतोष श्रीवास्तव से इक्विपमेंट बेचने के नाम पर 25,000 रुपये, पिपराइच की शकुंतला देवी से फोन पे के जरिये हुई।

40,000 और ओएलएक्स पर मोबाइल बेचने के नाम पर खाते में पिपराइच के सेराज अहमद से 9,000 हजार रुपये की ठगी के मामले में कार्रवाई हुई। सभी पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जांच करके उनके बैंक खातों में रकम की वापसी कराई। इस कार्रवाई पर पीड़ितों ने पुलिस टीम का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें