फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली का अश्लील वीडियो वायरल करने की आरोपी गिरफ्तार, बोली- बदनाम करने के लिए बनाई थी वीडियो

Sun, 23 Aug 2020 12:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • अश्लील गाने के साथ एप की मदद से एडिट वीडियो किया गया था वायरल
  • साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दबोचा, आरोपित युवती बोली, बदनाम करने बनाई थी वीडियो
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी युवती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर है। यहां सहेली को बदनाम करने की नीयत से एप की मदद से उसका वीडियो अश्लील गाने से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। शिकायत आते ही साइबर सेल की मदद से गीडा पुलिस ने जांच कर आरोपित युवती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी पीड़िता के घरवालों की ओर से दी गई। बताया गया कि घर की एक लड़की सोशल मीडिया पर देखी है कि अश्लील गाने के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।

वीडियो की जांच साइबर सेल ने शुरू की तो पता चला कि लाइक एप की मदद से वीडियो को बनाने के बाद वायरल किया गया है। पुलिस जांच के बाद गीडा इलाके की ही रहने वाली एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


साइबर एक्सपर्ट ने वीडियो को भी सोशल मीडिया से हटा दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम थानाध्यक्ष गीडा देवेंद्र सिंह, साइबर क्राइम सेल प्रभारी महेश कुमार चौबे, सिपाही शशिशंकर राय, शशिकांज जायसवाल, नीनू नावित शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें