फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीडब्ल्यूसी ने मासूम को पड़ोसी महिला को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के कुर्दा हीरा पुरवा गांव में एक सप्ताह पहले ढाई साल की मासूम बच्ची को उसकी सौतेली मां द्वारा बेरहमी से पीटने के मामले में सोमवार को बड़ा फैसला आया है। बाल कल्याण समिति ने परिवार की विषम परिस्थितियों और बच्ची की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे आगामी छह माह के लिए पालन-पोषण के लिए एक पड़ोसी महिला को सौंप दिया है। समिति ने बच्ची की स्थिति की समीक्षा के लिए आगामी 28 अप्रैल की तिथि तय की है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कुर्दा हीरा पुरवा गांव निवासी संगीता देवी ने अपनी ढाई साल की सौतेली बेटी शशी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। तब एक पड़ोसी महिला की मदद से मासूम का उपचार सीएचसी गौर में कराया गया था। इस घटना की तस्वीरें और मामला जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, तो बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र ने इसका स्वतः संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर पैकोलिया पुलिस ने मासूम और सौतेली मां को समिति के समक्ष पेश किया था। प्रारंभिक सुनवाई के बाद सोमवार को बच्ची के पिता समेत सभी पक्षों को दोबारा तलब किया गया था।
समिति के कड़े रुख के बाद पुलिस ने बच्ची के पिता राम प्रसाद चौधरी को मुंबई से बुलाकर सोमवार को समिति के समक्ष पेश किया। उनके साथ आरोपित मां संगीता देवी, मासूम बच्ची और उसका इलाज कराने वाली पड़ोसी महिला आरती देवी भी मौजूद थीं। पूछताछ के दौरान सौतेली मां संगीता देवी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसका खुद का एक चार माह का बेटा है। उसकी सास पैरालाइज्ड हैं और पति रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। मानसिक तनाव के चलते उसने आपा खो दिया और बच्ची को पीट दिया। उसने लिखित आश्वासन दिया कि भविष्य में अब ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें