फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बगहा में कटान जारी, बह गया तीन बंबू क्रेट कटर, परक्यूपाइन व ट्री-स्पर

Wed, 09 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू का पांच सेंटीमीटर तो राप्ती का जलस्तर छह सेंटीमीटर घटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्लूपार। इलाके में सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में सरयू पांच सेंटीमीटर तो राप्ती के जलस्तर में छह सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। सरयू नदी में घटाव के साथ कटान जारी है। बड़हलगंज ब्लाॅक क्षेत्र के दियारा स्थित बगहा में शनिवार की देर रात सरयू नदी की कटान से तीन बंबू क्रेट कटर, परक्यूपाइन सहित ट्री-स्पर नदी में बह गया। नदी प्राथमिक विद्यालय के एक दम करीब आ गई है। रविवार को 10 मीटर के चौड़ाई में खेत योग्य जमीन कट कर पानी में समाहित हो गई। इससे किसानों में हड़कंप मचा है।
दियारा के बगहा गांव के पास प्राथमिक विद्यालय के पास कटान जारी है। बीते दिनों की अपेक्षा कटान तेज है। कटान से 10 मीटर की चौड़ाई में कृषि योग्य भूमि सरयू में विलीन हो गई। चार दिन पूर्व गांव के चार लोग की झोपड़ी नदी में समा गई। अब विनोद और राम अवध का पक्का मकान कटान की जद में आ गया है। शनिवार की देर रात कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड दो सिंचाई विभाग की ओर से लगाए गए तीन बम्बू क्रेट कटर, परक्यूपाइन एंव ट्री स्पर कटकर नदी में चले गए। मौके पर बचाव कार्य करा रहे विभाग के जेई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रात में कट कर नदी में चला गया था, कटान स्थल पर दोबारा इसे लगाया गया है। गांव के वकील सिंह, विनोद सिंह, यशवंत सिंह, धनेश सिंह, राणा, रणजीत, अशोक, शिवकुमार जयसवाल, वंशी यादव, रामबृक्ष यादव, कन्हैया आदि किसान प्रभावित हैं।
विज्ञापन


बरहज में सरयू पांच सेंटीमीटर और बर्डघाट पर राप्ती छह सेंटीमीटर घटी है। सरयू में पानी घटने के कारण प्राथमिक विद्यालय के पास कटान हुई है। वहां लगातार बचाव कार्य कराए जा रहे हैं।
-वैभव सिंह, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड दो, सिंचाई विभाग गोरखपुर
अयोध्या से लेकर बरहज तक नीचे ऊपर हो रही है सरयू
गोरखपुर। जिले में बहने वाली सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे आ गई हैं। लेकिन, सरयू नदी में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। यह लगातार नीचे-ऊपर हो रही है। रविवार को सरयू बरहज में खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर बह रही है। जबकि, यही नदी अयोध्या में दो दिन से स्थिर है और यह खतरे के निशान से 28 सेमी नीचे है। इसके अलावा अन्य सभी नदियां लाल निशान से बहुत नीचे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरयू गंगा में जाकर मिलती है। गंगा का जलस्तर अभी धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। इससे सरयू का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। बरहज में सरयू का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर है। वहीं अयोध्या में सरयू लाल निशान से 28 सेमी नीचे है। दो दिन से नदी स्थिर है,। जबकि राप्ती नदी का जलस्तर लाल निशान से 1.82 मीटर नीचे है। रोहिन नदी 1.91 मीटर नीचे है। जबकि गोर्रा 1.85 मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन


गंगा नदी का पानी जब तक नीचे नहीं जाएगा तब तक सरयू का जलस्तर इसी तरह से बना रहेगा। हालांकि, गंगा नदी धीरे-धीरे नीचे की तरफ जा रही है। जैसे ही उसका जलस्तर तेजी से नीचे जाएगा, सरयू का जलस्तर भी नीचे आ जाएगा। गंगा में अधिक पानी होने की वजह से सरयू नदी बरहज में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें