फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बच्चों ने समूह नृत्य व लोकगीतों से बांधा शमां

Tue, 29 Aug 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते केंद्रीय विद्यालय के बच्चे।
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 वायु सेना स्थल में सोमवार से संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने समूह नृत्य व लोकगीतों से शमां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य बी पांडेय और लोकगायक राकेश उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बस्ती (शिफ्ट एक और दो), एफसीआई गोरखपुर, गोंडा, मनकापुर सहित सात केंद्रीय विद्यालयों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत समूह नृत्य व समूह गीत प्रतियोगिता अरुणाचल प्रदेश पर केंद्रित था। छात्र-छात्राओं ने अरुणाचल प्रदेश की लोक नृत्य एवं लोकगीतों को समूह में प्रस्तुत किया। अरुणाचल प्रदेश केंद्रीय प्रदर्शनी आयोजित की गई। दूसरा सत्र कला उत्सव के रूप में मनाया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों ने बालक और बालिका संवर्ग में अपनी प्रस्तुति दी। शास्त्रीय गायन के अंतर्गत छात्रों ने गायन किया। लोकगीत प्रतियोगिता में कजरी, चौती, घूमर, सोहर, पंजाबी, राजस्थानी सहित अखिल भारतीय लोकगीतों की प्रस्तुति छात्राओं की ओर से की गई।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें