रकगोरखपुर। माहे रमजान के दूसरे दिन शुक्रवार को हजरत सैयदना इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों का जिक्र मस्जिदों और घरों में हुआ। जुमा की तकरीर में मस्जिद के इमामों ने हजरत इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की जिंदगी पर रोशनी डाली। फातिहा पढ़ी गई। इमामबाड़ा इस्टेट में मोहर्रम पर लगने वाले मेले की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इमामबाड़ा इस्टेट के सज्जादानशीन अदनान फर्रुख अली शाह मियां साहब मोहर्रम की तीसरी तारीख शनिवार को गश्त पर निकलेंगे।
...
आतंकवाद के खिलाफ आंदोलन का नाम इमाम है हुसैन
‘जिक्रे शोह-दाए-कर्बला’ महफिल के दौरान मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक में मुफ्ती मेराज अहमद कादरी ने कहा कि हजरत सैयदना इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ी जंग लड़ी थी। इंसानियत व दीन-ए-इस्लाम को बचाने के लिए साथियों की कुर्बानी दी। सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में हाफिज रहमत अली निजामी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत हमें इंसानियत सिखाती है। मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर में कारी अफजल बरकाती ने कहा कि दीन-ए-इस्लाम की तारीख शहादतों से भरी पड़ी है। ‘इमाम हुसैन’ आतंकवाद के खिलाफ आंदोलन का नाम है।
चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर में मौलाना महमूद रजा कादरी, हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो में मौलाना उस्मान, बेलाल मस्जिद अलहदादपुर में कारी शराफत हुसैन कादरी ने हजरत इमाम हुसैन के जीवन पर रोशनी डाली। अंत में दरूदो सलाम पढ़कर दुआ मांगी गई।
... मियां साहब से मिले सिख समाज के लोग
सिख समाज के लोग गुरुद्वारा कमेटी जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को इमामबाड़ा इस्टेट के सज्जादानशीन मियां साहब से मिलकर बुके व अंगवस्त्र भेंट किए। मियां साहब के प्रतिनिधि मंजूर आलम ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार हरप्रीत सिंह, अशोक मल्होत्रा, डॉ. दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
...
गौसे आजम फाउंडेशन ने किया पौधारोपण
शुक्रवार को कर्बला के शहीदों की याद में गौसे आजम फाउंडेशन के सदस्यों ने शाही मस्जिद तकिया कवलदह परिसर में पौधारोपण किया। नीम, गुलाब, बैर के पौधे लगाए गए। पौधारोपण में फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष समीर अली, जिला महासचिव हाफिज अमन, हाफिज आफताब, मो. फैज, मो. जैद मुस्तफाई, अमान अहमद, मो. आसिफ, मो. जैद, अली गजनफर शाह अजहरी, अमान अहमद आदि शामिल रहे।