फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज देखा जाएगा माहे मुहर्रम का चांद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत की चांद कमेटी की ओर से माहे मुहर्रम का चांद मंगलवार की शाम में देखा जाएगा। यह जानकारी मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चांद नजर आ गया तो माहे मुहर्रम बुधवार से शुरू हो जाएगा और 10वीं मुहर्रम यानी यौमे आशूरा 28 जुलाई को होगा। चांद नहीं दिखा तो माहे मुहर्रम बृहस्पतिवार से शुरू होगा और यौमे आशूरा 29 जुलाई को पड़ेगा। माहे मुहर्रम का चांद दिखते ही नए इस्लामी साल का आगाज होगा। इसी के साथ 1445 हिजरी शुरू हो जाएगी। हिजरी सन् का आगाज माहे मुहर्रम से ही होता है। मुहर्रम की दस तारीख को पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत सैयदना इमाम हुसैन व उनके साथियों को शहीद कर दिया था। मुहर्रम में उस अजीम कुर्बानी को शिद्दत से याद कर अकीदत का नजराना पेश किया जाता है।
मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर के शिक्षक कारी मोहम्मद अनस रजवी ने कहा कि मुहर्रम हमें सब्र का पैगाम देता है। शरीअत के दायरे में रह कर इसाले सवाब करें। एक दूसरे की मदद करें। कर्बला के शहीदों की याद में कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें