फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिकाल से ही रोजगार सृजन का केंद्र रहा है भारत : मयंक

Wed, 30 Aug 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर की ओर से मंगलवार को विश्व उद्यमिता दिवस पखवाड़े के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर महिला पीजी कॉलेज आर्यनगर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अभाविप गोरक्ष प्रांत सहमंत्री मयंक कुमार राय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा क्षेत्र के साथ सामाजिक जीवन में हुए सकारात्मक परिवर्तन का वाहक रहा है। भारत आदिकाल से ही रोजगार सृजन करने का केंद्र रहा है।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेनु त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से उद्यमिता के क्षेत्र को अधिक प्रचार-प्रसार तथा बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगोष्ठी में उद्यमी अभिषेक कुमार ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन अभाविप महानगर सहमंत्री दीपक पांडेय ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर संगठन मंत्री अभिनव सिंह, गोरखपुर विभाग संयोजक प्रभात राय, अभिषेक मौर्या, शशांक पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें