गोरखपुर। भारत नेपाल मैत्री समाज वीर सेनानी कल्याण संस्थान ने बुधवार को 24वां कारगिल विजय दिवस पर कूड़ाघाट स्थित अमर शहीद लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर दुर्गम लड़ाई को आसानी से जीत लिया था। इस दौरान कमल किशोर गुप्ना, महेश गुप्ता, अनिरुद्ध शाही, ओंकारनाथ मिश्र, एए हसन, आरएस यादव, डीबी थापा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
उधर, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में विंग कमांडर मुकेश तिवारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शहीदों को नमन किया गया। यहां मुख्य अतिथि रिटायर्ड मेजर जनरल शिव जायसवाल व गोविंद मिश्रा ने सैनिकों के अदम्य साहस को याद किया। कार्यक्रम में रामराज प्रसाद, बीएन पोद्दार, एए हसन, आर एस यादव, आर्एन पांडेय, पीके पांडेय आदि मौजूद रहे।