गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तानी सेना और वहां की गुप्तचर एजेंसी आईएसआई के षड्यंत्रों की वजह से हुआ।
वे बुधवार को दिग्विजय नाथ महाविद्यालय के रक्षा अध्ययन विभाग में ‘कारगिल विजय दिवस‘ पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना, आईएसआई ने आतंकवादियों के साथ मिलकर ऑपरेशन बद्र चलाया था। जिसका मुख्य उद्देश्य सियाचिन और लद्दाख के मध्य संपर्क एवं संचार मार्ग को ध्वस्त करना था, लेकिन भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के किसी भी मंसूबों को सफल नहीं होने दिया।
अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह तथा संचालन डॉ. राम प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान डॉ. शुभ्रांशु शेखर सिंह, विकास कुमार पाठक, आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. परीक्षित सिंह, इंद्रेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।