फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विद्यार्थियों ने क्विज तथा कला प्रतियोगिता दिखाई प्रतिभा

Sun, 07 May 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गीडा स्थित श्री कृष्ण एकेडमी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन द्वारा आयोजित सक्षम 2023 के अं
विज्ञापन
गोरखपुर। श्री कृष्णा एकेडमी, गीडा परिसर में शनिवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से सक्षम -2023 का आयोजन किया गया। इस दौरान पैदल रैली, क्विज तथा कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन मुख्य क्षेत्रीय अधिकारी महेंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य उमाकांत तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की छात्राओं की ओर से निकाली गई पैदल रैली से हुआ। इसके बाद क्विज तथा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त अध्यापक, अध्यापिकाओं तथा कर्मचारियों की सहभागिता महत्वपूर्ण रही। प्रबंध समिति के सदस्यों श्याम बिहारी अग्रवाल, नीरज मातनहेलिया, निकुंज मातनहेलिया और अनुज अग्रवाल ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें