बीआरडी मेडिकल काॅलेज की सीटी स्कैन मशीन ठीक हो गई है। करीब तीन सप्ताह से यह मशीन चूहे के तार कुतरने की वजह से खराब पड़ी थी। अब मरीजों को जांच की सुविधा मिलने लगी है। इसके अलावा बीते जुलाई में आग लगने से खराब हुए वार्ड नंबर-14 की रंगाई-पुताई का काम पूरा हो गया है। जल्द ही इसमें मरीजों को भर्ती करने का काम शुरू हो जाएगा।
मेडिकल कॉलेज में हर दिन करीब 3500 मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से 100 से अधिक मरीजों को सीटी स्कैन के लिए भेजा जाता है। करीब तीन सप्ताह पहले मशीन के तार को चूहों ने कुतर दिया था। इस वजह से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही थी।