फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़

विज्ञापन
प्रयागराज जाते श्रद्धालु।
विज्ञापन
गोरखपुर। मौनी अमावस्या के अवसर पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शनिवार को गोरखपुर के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली। गोरखपुर जिले के 18 स्थानों से प्रयागराज के लिए 300 स्पेशल बसों का संचालन किया गया है, वहीं रेलवे की ओर से भी तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

माघ मेले के मद्देनजर प्रशासन और परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। शनिवार की सुबह से ही कचहरी बस स्टैंड पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रही। दोपहर तक स्थिति यह रही कि बसें पांच मिनट के भीतर भरकर रवाना होती रहीं। बस चालक रमेश ने बताया कि सामान्य दिनों में यात्रियों की कमी के कारण रास्ते में बसें रोककर सवारी बैठानी पड़ती थी लेकिन मेले के कारण अब बसों में अतिरिक्त जगह ही नहीं बच रही है। यात्री इंद्रेश ने बताया कि उन्हें डर था कि बस में जगह नहीं मिलेगी लेकिन आसानी से सीट मिल गई। उन्होंने पिछले साल कुंभ के दौरान गोरखपुर से प्रयागराज तक खड़े होकर यात्रा करने का अनुभव भी साझा किया।
दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर भी प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रही। माघ मेले को देखते हुए चलाई गई तीन स्पेशल ट्रेनों के बावजूद शाम 3:25 बजे रवाना होने वाली 12166 गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस, 11038 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस सहित प्रयागराज रूट की लगभग सभी ट्रेनों में भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि माघ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोला, बड़हलगंज, कौड़ीराम, चौरीचौरा सहित जिले के 18 स्थानों से 300 स्पेशल बसों का संचालन किया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें