फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New year celebration: नए साल के जश्न के लिए तैयार रामगढ़ताल, मानो उमड़ेगी पूरी गोरक्षनगरी

Tue, 31 Dec 2024 12:39 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

रामगढ़ताल अपनी सुंदरता के साथ खान-पान के लिए पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। नौकाविहार घूमने आने वाले लोग रामगढ़ताल में चल रही विभिन्न प्रकार की बोट का लुत्फ तो उठाते ही फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, लेक क्वीन क्रूज, जेएसआर फूड कोर्ट, ताल बाजार और फूड जोन खासा आकर्षित कर रहा है। इसके चलते आए दिन नौका विहार पर पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
नौका विहार जेट्टी पर बीतने वाले साल के लम्हों को मोबाइल के कैमरे में कैद करती अनुष्का और मरियम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल का जश्न मनाने के लिए रामगढ़ताल लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसको लेकर नौकायन और उसके आसपास प्रतिष्ठान के संचालक तैयारी में जुट गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि नए साल पर एक लाख से अधिक की भीड़ नौकायन पर नए साल का जश्न मनाने पहुंचेगी।

विज्ञापन


रामगढ़ताल अपनी सुंदरता के साथ खान-पान के लिए पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। नौकाविहार घूमने आने वाले लोग रामगढ़ताल में चल रही विभिन्न प्रकार की बोट का लुत्फ तो उठाते ही फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, लेक क्वीन क्रूज, जेएसआर फूड कोर्ट, ताल बाजार और फूड जोन खासा आकर्षित कर रहा है।

नए साल के स्वागत की तैयारियां करते युवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके चलते आए दिन नौका विहार पर पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। गोरखपुर ही नहीं आसपास जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ घुमने पहुंच रहे हैं। रविवार और अवकाश के दिन यहां पर्यटकों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा अधिक रहती है।

पिछली बार नए साल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए इस बाद नौका विहार पर प्रतिष्ठान के संचालक पहले से ही तैयारी शुरू कर दिए हैं। वह अनुमान जता रहे हैं कि इस बार भी एक लाख से अधिक पर्यटक पहुंचेंगे। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वह अपने-अपने तरीके से तैयारी कर रहे हैं।

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
फ्लोटिंग में लीजिए रसियन डीजे के साथ लजीज व्यंजन का लुत्फ
रामगढ़ताल की लहरों पर स्वाद के शौकीनों के लिए हिलोरे खाता फ्लोटिंग रेस्टोरेंट नए साल के जश्न के लिए तैयार है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में 31 दिसंबर की रात रूस की डीजे मीयूलीन परफार्म करेंगी। इसके लिए देश विदेश के कई अन्य आर्टिस्ट को भी बुलाया गया है जो अलग अलग एक्ट परफॉरमेंस करेंगे।

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट व पब ट्राइटन क्लब में बेहतर स्पीकर की धुन पर लोग थिरक सकेंगे। ट्राइटन क्लब के ऊपर एक ओपन रेस्ट्रो बार अजूरे भी बन कर तैयार हो गया है। इस रेस्ट्रो बार को बोहो थीम पे बनाया गया है जो की गोवा और बाली जैसे जगहों जैसा अनुभव कराता है।

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
नए साल के लिए इसे आकर्षक बनाया जा रहा है। वहीं लेक क्वीन क्रूज पर भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पैकेज प्लान तैयार किया गया है। उधर, नौकायन रोड पर स्थित मैरिएट होटल में चंडीगढ़ के बैंड और मुंबई के डीजे का प्रोग्राम आयोजित किया गया है।

जल्द नौकायन पर मिलेगा ब्रांडेड कंपनियों का लजीज व्यंजन
नौका विहार पर पर्यटक जल्द विश्वस्तरीय ब्रांडेड कंपनियों के लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा सकेंगे। नौका विहार पर सरोवर रेस्टाेरेंट के बगल में जीडीए द्वारा चिंह्नित स्थान पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। उस स्थान को डेवलप कर दुकान बनाकर उसके संचालन की जिम्मेदारी जेएसआर फर्म को दी गई है। यहां पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े खान-पान के ब्रांड अपनी दुकान खोल सकेंगे।
विज्ञापन

रामगढ़ताल जेट्टी - फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल और नौका विहार पर बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए नौका विहार पर सरोवर रेस्टोरेंट के बगल में खाली जमीन पर जीडीए नामचीन कंपनियों का एक फूड कोर्ट बनाया जा रहा है। यहां पर मैकडोनाल्ड, डॉमिनोज, केएफसी जैसे प्रतिष्ठित कंपनियों को दुकान आवंटित किया जाएगा।

इन कंपनियों ने यहां अपना आउटलेट खोलने की इच्छा जताई है। जीडीए द्वारा चयनित फर्म ने निर्माण कार्य शुरू करा दी है। मिट्टी पटाई के बाद दुकानों का ढांचा बनाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। संभावना है कि जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें