फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश राजकुमार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश राजकुमार गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रॉपर्टी डीलर छोटू प्रजापति पर हमला करने के आरोपित और पंद्रह हजार रुपये के इनामी बदमाश कुशीनगर के खड्डा निवासी राजकुमार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस और बदमाश के बीच पिपराइच के हरखापुर तिराहा के पास मुठभेड़ हुई, इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि पिपराइच थानेदार अनिल उपाध्याय को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि 14 दिसंबर 2019 को प्रॉपर्टी डीलर छोटू प्रजापति पर हमला करने का आरोपित राजकुमार इस समय कुशीनगर से पिपराइच की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चेकिंग शुरू की तो इसी दौरान एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस के रोकते ही उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बचते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपित के पास से तमंचा, कारतूस, पल्सर बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें