फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur : पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़ा गया 10 हजार का इनामी बदमाश, उसके भतीजे को भी दबोचा

Wed, 26 Feb 2025 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

उसकी पहचान रामगढ़ताल के रामपुर गांव निवासी आकाश साहनी (27) के रूप में हुई। इससे पहले इसके भतीजे आर्यन निषाद (20) को भी चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा था।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल क्षेत्र की पांडेय कालोनी पाम पैराडाइज की पीछे देवरिया कुशीनगर हाइवे पर मंगलवार की रात 10:30 बजे पुलिस से मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा गया। उसकी पहचान रामगढ़ताल के रामपुर गांव निवासी आकाश साहनी (27) के रूप में हुई। इससे पहले इसके भतीजे आर्यन निषाद (20) को भी चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा था। आर्यन ने बताया था कि पीछे से आकाश भी स्कूटी से आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मुठभेड़ में दबोच लिया। आकाश के दांए पैर में गोली लगी है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रामगढ़ताल थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि आकाश साहनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसपर रामगढ़ताल, खोराबार, कोतवाली, गोरखनाथ और कैंट थाने में लूट, हत्या की कोशिश और मारपीट के आरोप में 17 केस दर्ज हैं। छह दिसंबर को क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना हुई थी, इसमे वांछित था, इसके अलावा पाम पैराडाइज के पीछे देवरिया कुशीनगर हाइवे पर 04 सितंबर 2024 को गोंडा के व्यक्ति से बाइक लूट में भी आरोपी बना था। दोनाें ही केस में वांछित होने के बाद से ही भागा हुआ था, इसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम रखा गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को रामगढ़ताल पुलिस हाइवे के पास गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों की रात 10 बजे चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक स्कूटी से जा रहे आर्यन निषाद (20) को हाथ देकर रोकने की कोशिश की गई। वह भागने लगा तो पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह चोरी की स्कूटी से चल रह था, उसके पीछे उसका चाचा आकाश भी आ रहा है। हमदोनों साथ में लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने सड़क पर घेराबंदी कर आकाश का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर बाद एक स्कूटी आती देख, पुलिस उसे रोकने की कोशिश की। इससे अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार आकाश सड़क पर गिर गया, और पुलिस को देखकर 315 बोर के तंमचे से गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई जो उसके दांए पैर के घुटने के नीचे जा लगी, वह वहीं पर गिर गया। दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक कारतूस, चार चोरी की स्कूटी व मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें