फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान फायरिंग के मामले में शांति भंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चिल्लूपार/ बड़हलगंज। इलाके के खडेसरी गांव में जमीन पैमाइश के दौरान  मारपीट और हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच समझौता करा दिया। मंगलवार को दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों को शान्ति भंग में चालान कर दिया गया।      जानकारी के मुताबिक, खडेसरी निवासी कमला प्रसाद तिवारी और कांग्रेस पार्टी के नेता अरुण कुमार तिवारी के मध्य जमीनी विवाद चल रहा है। इसे लेकर दो दिन पहले पंचायत भी हुई थी। तय हुआ कि अरूण तिवारी दस कड़ी जमीन छोड़कर दीवार चला सकते हैं। सोमवार को उसी जमीन पर अरुण दीवार चलवा रहे थे। तभी विवाद होने पर पैमाइश के लिए टीम भी पहुंच गए थे। इसी दौरान एक पक्ष से फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें