फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. डीएन यादव का सम्मानित हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. डीएन यादव का सम्मानित हुए अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कला संकाय विभाग में पूर्व अधिष्ठाता एवं वर्तमान में नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. डीएन यादव के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। प्रति कुलपति बनने से पूर्व प्रो. यादव विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के आचार्य और कला संकाय के अधिष्ठाता थे। सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए अंग्रेजी विभाग की आचार्य एवं अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. नंदिता सिंह ने कहा कि प्रो. डी.एन. के प्रति कुलपति बनाए जाने से विश्वविद्यालय की गरिमा बढ़ी है। ये सौभाग्य की बात है कि इससे पूर्व आप कला संकाय अधिष्ठाता के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। संकायाध्यक्ष के आपके कार्यकाल में काफी बेहतर ढंग से कार्यों का संपादन हुआ। प्रो. डी.एन. यादव ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय का अंग होना मेरे लिए गौरव की बात है। सदैव प्रयास रहेगा कि मेरे कार्यो से विश्वविद्यालय का नाम हो। अपनी लंबी सेवा के दौरान मुझे यहाँ सभी से आत्मीयता प्राप्त हुई। सम्मान समारोह में संस्कृत विभाग के आचार्य प्रो. मुरली मनोहर पाठक एवं मीडिया प्रभारी प्रो. अजय कुमार शुक्ला , प्रो शिवाकांत सिंह ने भी प्रो. डी.एन. यादव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए अकादमिक एवं प्रशासनिक कार्यों को रेखांकित किया । इस दौरान दर्शन शास्त्र विभाग के डॉ रमेश, डॉ संजय राम, कला संकाय कार्यालय से दिनेश दत्त शुक्ल , नर्वदेश्वर, अश्विनी सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें