सासंद रवि किशन ने मुंबई में गोरखपुर के लोगों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात बोले, संकट में धैर्य रखें सभी को सुरक्षित पहुचाएंगे अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। सदर सांसद रवि किशन ने कि मुंबई में रहने वाले अपने संसदीय क्षेत्र के नागरिकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत की और उन्हें छह ट्रेनों के गोरखपुर भेजे जाने की सूचना दी। कहा कि आप लोग धैर्य रखें, सभी को डॉक्टरी जांच कराकर सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जाएगा। सांसद रवि किशन ने सभी गोरखपुर के प्रवासी नागरिकों की समस्या सुनी। उन्हें बताया अब तक मुंबई और आसपास के इलाकों से भेजे गए लोगों के बारे में बताया। कहा कि लगातार ट्रेनों के माध्यम से महाराष्ट्र से लोगों को गोरखपुर सकुशल पहुचाया जा रहा है। शुक्रवार को 6 ट्रेन महाराष्ट्र से गोरखपुर को भेजी जा रही है, जो महाराष्ट्र के कुर्ला, भुसावल, बांद्रा ,बोरिवली और पुणे से श्रमिकों को लेकर जाएंगी। सांसद ने निवेदन किया की इस मुश्किल घड़ी में साथ दीजिए। सभी को घर तक पहुंचाया जाएगा।