अमर उजाला ब्यूरो हरपुर- बुदहट। इलाके के रामनगर सूरस गांव से फरार हुए प्रेमी युगल ने रविवार को हरपुर बुदहट थाने के मंदिर में शादी रचा ली। दरअसल, दोनों के घर के जाने के बाद परिवार वाले अपहरण का आरोप लगा रहे थे पुलिस ने दबाव बनाया तो दोनों थाने लौटे और बालिग होने का प्रमाण देते हुए शादी पर अड़ गए। फिर क्या पुलिस ने पंचायत शुरू की और दोनों परिवारों को समझा-बुझाकर शादी को रजामंद कर लिया। शादी के बाद परिवार वाले भी बच्चों की खुशी को अपनी खुशी बताया और हंसी खुशी लेकर घर गए। जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामनगर सूरस निवासी सतेंद्र यादव पुत्र फूलचंद व पड़ोस की युवती सुगम यादव पुत्री प्रेमश यादव का करीब डेढ़ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था । 6 जून को प्रेमी युगल घर से फरार हो गए युवती के परिजन बहुत खोजबीन किये लेकिन पता नही चल सका । 8 जून को युवती के पिता ने हरपुर बुदहट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया । इसके बाद पुलिस भी सक्रिय हो गयी तो जानकारी मिली कि युवती पड़ोस के युवक के साथ फरार हो गयी है। पुलिस ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाया तो परिजन फरार होकर बदायूं पहुचे प्रेमी युगल को थाने पर बुलाया, रविवार को प्रेमी युगल के परिजन भी थाने पर पहुचे परिजनों के सामने प्रेमी युगल बालिग होने का दावा करते हुए शादी करने पर अड़ गए। इसके बाद प्रेमी युगल के परिजन भी शादी के लिए सहमति जताई। इसके बाद प्रेमी युगल थाने में स्थित मंदिर में पहुचे और हिन्दू रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए और एक दूसरे को जयमाल डालकर आजीवन जीने मरने की कसम खाई । थानाध्यक्ष जटाशंकर का कहना है कि प्रेमी युगल बॉलिंग थे परिजनों की सहमति से दोनो ने मंदिर में शादी रचा कर घर चले गए।