डॉक्टरों ने किया योग गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिला अस्पताल के आयुष विंग में योग शिविर आयोजित किया गया। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने शारीरिक दूरी बनाकर योगासन, प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर डॉ. संतोष गुप्ता, डॉ. नवीन वर्मा, डॉ. टीएन झा, डॉ. शहनवाज, डॉ. पी. सिंह, डॉ. विराट आदि उपस्थित थे।