अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। पीपीगंज इलाके के भूधरपुर निवासी सुभावती ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सुभावती के मुताबिक 1985 में उनके पति के नाम जमीन पट्टा हुए थे जिस पर तब से काबिज हैं और खेती करते हैं। पड़ोसी गांव के कुछ लोगों की नजर जमीन पर है और उसे कब्जा करने जाते हैं इसे लेकर एक वाद भी न्यायालय में चल रहा है। आरोप है कि 4 मई को लाडा उनके बीच विपक्षी गढ़ कई गाड़ियों से आए और फसल काटने लगे विरोध करने पर जातिसूचक गालियां दी और जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की गई। डीआईजी को दिए गए पत्रक में सुभावती ने आरोप लगाया है कि इस मामले की शिकायत करने पर पीपीगंज थाने में कोई केस दर्ज नहीं किया गया। जबकि विपक्षी की दो अलग-अलग तहरीर पर एफ आई आर दर्ज कर लिया गया। आरोपित गेहूं की फसल को बर्बाद करने के साथ ही एक रिया ऐसी झोपड़ी में भी आग लगा दिए थे। कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सुभावती के समर्थन में समाजसेवी मित्र प्रकाश भी सामने आए हैं और वहीं पीड़िता को लेकर डीआईजी के पास गए थे। मित्र प्रकाश के मुताबिक डीआईजी ने एसपी नार्थ को जांच सौंप कर 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है।