फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दर्ज हुआ है एफआईआर, चाइल्डलाइन भेजी गई नवजात बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। बड़हलगंज इलाके के एक बगीचे में मिली नवजात बच्ची को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। पुलिस का कहना है जब तक कोई वादी नहीं आएगा तो पुलिस वादी क्यों बनेगी। जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज इलाके में स्थित एक बगीचे में पशु चरा रहे लोगों ने कपड़े में लपेटकर फेंकी गई एक बच्ची को देखा और फिर बगीचे के मालिक को सूचना दी। बगीचे के स्वामी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने बच्ची का हेल्थ चेकअप करा कर चाय लाइन को सुपुर्द कर दिया है। मगर इस मामले में कोई केस नहीं दर्ज किया गया है जबकि पूर्व में डीजीपी का स्पष्ट आदेश आया था कि ऐसे मामलों में पुलिस एफ आई आर दर्ज करेगी और जरूरत पड़ी तो खुद वादी बनेगी। खुद गोरखपुर में इस तरह के तीन मामले इसके पहले एसएसपी के आदेश पर दर्ज किए जा चुके हैं। कोट बच्ची को चाइल्डलाइन सुपुर्द कर दिया गया है। कोई वादी सामने नहीं आया तो एफआईआर कैसे दर्ज किया जाएगा। वादी आए तो एफआईआर दर्ज किया जाएगा। रामज्ञा, इंस्पेक्टर, बड़हलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें