जानीपुर। गोला इलाके के विजयी गांव में रविवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें 6 लोग घायल हो गए। घायल जयराम, संजू देवी, फूलचंद, पल्लवी, रोहित, अजय को सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, जयराम रविवार सुबह किसी काम से जा रहे थे इसी दौरान बिनाा किसी विरोधियोंं ने मारपीट कर दी। पुलिस ने एक पक्ष के पिंटू की तहरीर पर 16 नामजद और 5 अज्ञात के खिलाफ मारपीट धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।