भटहट। गुलरिया इलाके के बरगदही गांव में परिवारिक कलह से परेशान युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान शिवम निषाद(25) के रूप में हुई है। युवक विदेश में जाकर कमाई करता था और 4 महीने पहले ही घर लौटा था। परिवारवालों के मुताबिक रविवार की दोपहर में किसी बात को लेकर भाइयों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दूसरे मंजिले के कमरे में जाकर खुदकुशी कर लिया। इसकी जानकारी घरवालों को रात करीब 9:30 बजे हुई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस 100 पोस्टमार्टम भेजकर जांच कर रही है।