इलाके के हैदरगंज, महावीरपुरम मोहल्ले में एक महिला को नौकरी का झांसा देकर बेटियों के साथ जबरन बंधक बनाकर काम कराए जाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 14 मई को पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधवा महिला और उसकी बेटियों को छुड़ाया था।
सोमवार को पुलिस ने जबरन बंधक बनाकर काम करवाने, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बलिया में तैनात एसआई का मकान हैदरगंज मोहल्ले में है। उसी मकान में देवरिया, गौरीबाजार की एक महिला अपने किराए पर रहती है।