फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी भाइयों का अपहरण कर की मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। लेनदेन के विवाद में गोरखनाथ इलाके के व्यापारी भाइयों का बुधवार सुबह पैडलेगंज से अपहरण कर तुर्कमानपुर में ले जाकर मारने पीटने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी दोनों भाइयों को तारामंडल के पास छोड़कर फरार हो गए। कैंट पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर अपहरण कर मारपीट करने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के लक्ष्मीपुर निवासी गिरीश नारायण गुप्ता दूध का व्यापार करते हैं। बुधवार की सुबह अपने भाई राहुल गुप्ता के साथ 5:00 बजे के करीब ऑटो से दूध लेने के लिए पैडलेगंज चौराहे पर आए थे। आरोप है कि इसी दौरान राजघाट के तुर्कमानपुर निवासी गोविंद वर्मा, पिंकू सिंह, हांसूपुर के  जिसान और प्रशांत जायसवाल  ने रोक लिया और बकाया रुपये मांगने लगे। रुपए ना देने पर जबरन गाड़ी पर बैठा लिए और तुर्कमानपुर में ले जाकर बुरी तरह से मारे पीटे। पुलिस को फोन करने आरोपित तारामंडल इलाके में छोड़कर फरार हो गए। कैंट पुलिस ने बृहस्पतिवार को  आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है, जल्दी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें