फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालकिन को गोली मारने के मामले में तीन पर एफआईआर दर्ज, एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार(गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के ईस्टर्नपुर में किरायेदारी  बुधवार की मकान मालिक कलीमुलनिशा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने असुरन निवासी साहिल खान व दो अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। खबर है कि गोली मारने के मुख्य आरोपी शाहिद को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने कलीम निशा की तहरीर पर हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के पादरी बाजार स्थित मोहम्मदनगर निवासी मोहम्मद नायब विदेश में रहकर कमाते हैं। ईस्टर्नपुर में स्थित मकान में पत्नी  कलीमुलनिशा रहती है। इस मकान में कई किरायेदार भी रहते हैं। खुद को पति-पत्नी बताने वाला एक युगल ने दो सप्ताह पहले कलीमुलनिशा के मकान में किराये पर कमरा लिया था। तीन-चार दिन बाद ही उनके बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद कमरे में ताला बंद कर वे चले गए। दूसरे दिन महिला लौटकर आई और कलीमुलनिशा से अपनी गैरमौजूदगी में कथित पति को कोई भी सामान न ले जाने देने की बात कहते हुए चली गई। बुधवार की रात उस महिला का पति दो लोगों के साथ आया और कमरे का ताला खेलकर सामान ले जाने की कोशिश करने लगा।कलीमुलनिशा ने किराया बाकी होने का हवाला देते हुए मकान खाली करने से मना कर दिया। इसी बात पर आरोपी साहिल ने अपने साथियों के साथ गोली चल आती। गोली कालीमुन्निशा के पेट और हाथ मे लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें