- पिपराइच में अपहरण का छात्र की हत्या सुन गांव वाले भी रो पड़े अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। बड़ी मिन्नत की थी। कई व्रत और मन्नत के बाद पांच बहनों के बीच बलराम पैदा हुआ था। बड़े अरमानों से घर वाले उसका लालन-पालन कर रहे थे मगर किसे पता था कि एक ऐसा हादसा होगा और सब कुछ पल भर में बिखर जाएगा। बलराम की मां रविवार शाम से सोइए जब से उसको यह पता चला था कि उसका लाडला बदमाशों के चंगुल में है सिर्फ उसके पिता से यही गुहार कर रही थी कि किसी तरह बेटे को ला दे। पिता महाजन भी बेटी की जिंदगी के लिए फिरौती देने के लिए तैयार हो गए थे। मगर एक जुगत काम नहीं है और पुलिस की नाकामी भी उजागर हो गयी। इकलौते बेटे को गंवाने के बाद पिता किस सिर्फ यही हसरत है कि आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके से रविवार को बलराम का अपहरण किया गया था और फिर हत्या कर लाश फेंक दी गई। सोमवार को इकलौते बेटे बलराम की हत्या की खबर आते ही परिवार ही नहीं पूरा गांव सन्न हो गया। घर पर खबर पहुंचते ही मां और पिता बेहोश होकर गिर पड़े। मौजूद लोगों ने किसी तरह से ढाढस बधाया और फिर पिता को पुलिस साथ लेकर आगे की कार्रवाई के लिए गई। दूर-दूर से रिश्तेदार और नातेदार बलराम के घर झूठे हैं सभी परिवार को इस दुख की घड़ी में किसी तरह संभालने की कोशिश कर रहे हैं। ,,,, बाबू अब नहीं आएगा ना भाई के मौत की खबर सुनते ही मासूम रेनू और खुशी भी फफक पड़ी बोल पड़ी कि आप भाई तो कभी नहीं लाएगा उनकी यह बात सुनकर पुलिस वालों की आंखों में भी आंसू आ गए।