फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलासी की मौत मामले में पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मदद से जांच में जुटी पुलिस - पेट्रोल पंप कर्मचारियों से पूछताछ में नहीं मिला कोई सुराग अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। खोराबार इलाके में  केसरवानी टेबल्स  के बस में  मृत मिले खलासी मनोज उर्फ रावण की मौत मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली है। पुलिस के हाथ अभी ऐसा कोई सुराग नहीं लग सका है जिससे घटना का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच चल रही है।   जानकारी के मुताबिक, खोराबार क्षेत्र के जंगल सिकरी गांव के छड़ फैक्ट्री टोला निवासी मनोज केसरवानी ट्रेवेल्स की एक बस पर खलासी का काम करता था। केसरवानी पेट्रोल पंप के पीछे यार्ड में खड़ी बस में बृहस्पतिवार को मनोज का शव मिला था।  मनोज के पिता लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई की सुबह वह मालिक से पैसा लेने शहर स्थित ऑफिस जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। सीओ कैंट सुमित शुक्ल ने बताया कि सीसी कैमरे की फुटेज में मनोज अकेले ही बस के पास दिख रहा है। उसके अलावा यार्ड में किसी और के होने का प्रमाण नहीं मिला है। बस चालक, पेट्रोल पंप कर्मचारियों से पूछताछ में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्दी पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें