पाली। सहजनवा इलाके के एक गांव की युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। तहरीर के मुताबिक, रविवार को युवती बाग में आम की रखवाली के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक पीछे से आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।