अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के साथ एसपी क्राइम वह नोडल अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने दुकान के सुरक्षा की मांग उठाते हुए रात में गश्त बढ़ाने की बात कही। व्यापारियों ने लॉक डाउन में मिली छूट के बाद खुल रही दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर भी चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि वह खुद इसका पालन कराएंगे लेकिन उनका उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। पिछली बार बैठक में व्यापारियों ने जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया था जो लॉक डाउन के वजह से स्वता समाप्त हो गई इस वजह से इस बैठक में उसकी चर्चा नहीं की गई। बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया मणी नाथ गुप्ता, मदनलाल अग्रहरी, भुवनपति निराला, अनिल अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष मदन लाल, गिरिजेश कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।