गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के रामलीला मैदान अंधियारीबाग से रविवार की दोपहर तीन बच्चों के लापता होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर एसपी के आदेश पर एसपी सिटी खुद कमान संभाले और खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने चंद घंटे में है तीनों बच्चों को बरामद कर लिया। बच्चों के लापता होने जानकारी मिलने पर एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने वायरलेस सेट से सभी थानों, चेक पोस्ट नाकों पर सूचना दी। देर शाम बच्चो को पुलिस ने खोज लिया।