फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए के छात्र ने फंदे से लटककर खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के मोहनापुर के ओबा टोला में बीए तृतीय वर्ष के छात्र गुड्डू यादव(21) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध में उसने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक इंद्रासन यादव का बेटा गुड्डू यादव बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। उसका एक लड़की से प्रेम संबंध था जिसकी शादी हो चुकी है मगर बातचीत का सिलसिला जारी था। इस बात को लेकर लड़की के घरवालों से कुछ विवाद भी हुआ था। मंगलवार को गुड्डू के माता पिता खाना खाने के लिए दूसरे मकान पर चले गए थे। वापस आए तो घर के बाहर बने टिन शेड के कमरे में गुड्डू ने फंदा लगा लिया था। आनन फानन घरवाले उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें