फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डर में युवक पीट कर सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जंगल कौड़िया। पीपीगंज इलाके में हैदराबाद से आया युवक अपने घर वालों के इंतजार में बैठा था कि ग्रामीणों ने मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज इलाके के रानीडीहा निवासी अजय हैदराबाद में काम करता है। मंगलवार को जैसे तैसे वह गांव पहुंचा और गांव के बाहर ही स्थित एक मंदिर पर बैठा घरवालों के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीण आए और पूछे कि कोरोना की जांच हुई है क्या? उसके नहीं कहते ही ग्रामीण उग्र होकर उसे मारने पीटने लगे। इस दौरान कुछ अन्य लोग ही पहुंचे जो बीच-बचाव कर पुलिस और फिर एंबुलेंस की मदद से पीड़ित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें