फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को मृत बताकर बेटी ने सारी संपत्ति करा ली अपने नाम, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2021 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी मां को मृत बताकर सारी संपत्ति अपने नाम कर ली थी, जिसे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कैंपियरगंज के सरपता निवासी धनपाति की संपत्ति को उनकी बेटी मुन्नी ने फर्जी तरीके से दो साल पहले अपने नाम करवा लिया था। जमीन का काम पड़ने पर धनपाति के लड़के पता किया तो पता चला कि संपत्ति मुन्नी ने अपने नाम करवा ली है। वह भी अपनी मां को मृत्य दिखाकर।

इसके बाद घरवालों ने खोजबीन की और फिर कैंपियरगंज थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कूटरचित दस्तावेत तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज किया था  और उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच शनिवार को सूचना मिली कि वह प्राथमिक विद्यालय सिमरिया के पास मौजूद है। इस सूचना पर दारोगा महिला सिपाही के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें