फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार : छह साल की मासूम से चाचा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Mon, 10 May 2021 09:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आरोपी, बच्ची को साइकिल से घुमाने के बहाने खजनी इलाके में स्थित उसके ननिहाल ले गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में रुककर उसने ताड़ी पी और नशीली गोली भी खाई। उसके बाद सहुआ गांव में स्थित स्कूल के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के उरूवा इलाके के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करते हुए चाचा (30) ने छह साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना के बाद उसने बच्ची को घर पहुंचाया और फरार हो गया। बच्ची को रोता देख मां ने पूछताछ की तो उसने चाचा की करतूत बताई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

  
उरूवा थानेदार दुर्गेश कुमार सिंह मुताबिक, घटना छह मई को हुई थी। आरोपी, बच्ची को साइकिल से घुमाने के बहाने खजनी इलाके में स्थित उसके ननिहाल ले गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में रुककर उसने ताड़ी पी और नशीली गोली भी खाई। उसके बाद सहुआ गांव में स्थित स्कूल के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। 

घटना को अंजाम देने के बाद वह बिलखती बच्ची को घर पहुंचा कर फरार हो गया। बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया था। आरोपी के इलाके में आने की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें