फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक की दोस्ती में गंवाई दो किशोरों ने जान, बाइक से तय कर डाली एक हजार की यात्रा

Fri, 15 May 2020 07:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

  • बिहार में हुए हादसे में दो किशोरों की मौत
  • फेसबुक पर दोस्त बनी दार्जिलिंग की लड़की
  • बाइक से मिलने गए थे, लौटते समय हुआ हादसा

 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। इनसेट में दोनों मृतक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दार्जिलिंग से बाइक से लौट रहे महुली क्षेत्र के बेल्डुहा गांव के रहने वाले दो किशोरों की गुरुवार की शाम बिहार के भागलपुर जिले के भवानीपुर में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों फेसबुक पर दोस्त बनी दार्जिलिंग शहर की लड़की से मिलकर आ रहे थे। बता दें कि दोनों किशोरों ने मिलकर हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की थी।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बेल्डुहा गांव निवासी अमित कुमार (15) फेसबुक पर दोस्त बनी लड़की से मिलने गांव के ही गोकुल निषाद (14) के साथ बाइक से दार्जिलिंग जा रहा था। गोकुल के पिता राम आशीष ने बताया कि 10 मई को अमित उसके बेटे को यह कहकर अपने साथ ले गया था कि वह सहजनवां के पास अपने ननिहाल जा रहा है।

दो दिन बाद उसका बेटा घर नहीं लौटा तो उन्होंने अमित के परिजनों को पुलिस को सूचना देने की धमकी दी। इसकी जानकारी होने पर अमित ने गोकुल की बात उसके परिजनों से कराई थी। गुरुवार को जब दोनों घर लौट रहे थे तो बिहार के भागलपुर जिले में एनएच 31 पर एक ट्रक की चपेट आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हरिहरपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मोबाइल के जरिए भवानीपुर की पुलिस ने घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। शुक्रवार की सुबह परिजन बिहार रवाना हो गए।
 

विज्ञापन

दार्जिलिंग के थाने में पकड़े गए थे दोनों

चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जब दोनों युवक दार्जिलिंग के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचे तो लड़की के परिजनों ने उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में पकड़े दोनों युवकों के मोबाइल के जरिए ग्राम प्रधान पति पन्ना पाल और हरिहरपुर चौकी इंचार्ज की सिफारिश पर वहां की पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया था।

एक परिवार का बुझा चिराग तो दूसरे ने अपना दुलारा खोया
बेल्डुहा गांव निवासी मृतक अमित कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता संतोष मौर्या चेन्नई में राजगीर का काम करते हैं। माता अनीता दो बेटियों और बेटे के साथ घर पर रहती हैं।

 बेटे की मौत पर बिलखते हुए अनीता ने बताया कि उसके घर का तो चिराग ही बुझ गया। उधर, घर के दुलारे गोकुल की मौत से पिता रामआशीष और माता राजमती बेसुध थीं। गोकुल चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें