फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में दो लुटेरे गिरफ्तार, लूट की दो घटनाओं का पर्दाफाश

Wed, 22 Jan 2020 09:50 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • रामनगर कड़जहा से कोनी तिराहे तक फोरलेन पर करते थे लूट
  • अधिवक्ता से रकम, उनकी पत्नी से मंगलसूत्र लूटने में थे शामिल
विज्ञापन
खोराबार पुलिस ने किया दो लुटेरों को गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोराबार पुलिस ने बुधवार को रामनगर कड़जहां के पास से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान बेलीपार के चेरिया निवासी अमित कुमार जायसवाल और बगही निवासी रूपेश साहनी के रूप में हुई। दोनों के पास से पुलिस ने एक सोने की लाकेट, 3700 रुपये, पिस्टल, तमंचा और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनील राय बुधवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान बिना नंबर की बाइक से दो युवक आते दिखे। पुलिस के रोकने पर दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों की पहचान बेलीपार के चेरिया निवासी अमित और बगही निवासी रूपेश के रूप में हुई।

दोनों के पकड़े जाने से शनिवार की शाम को फोरलेन पर यादव ढाबे के पास बाघागाड़ा निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र और उनकी पत्नी कुसुम के साथ हुई रकम और मंगलसूत्र की लूट और बीते तीस सितंबर 2019 को देवरिया के शंभूनाथ सिंह के साथ हुए पच्चीस हजार रुपये और चेन लूट मामले का पर्दाफाश हुआ है। दोनों फोरलेन पर रामनगर कड़जहां के पास से लेकर कोनी तिराहे तक के बीच लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अधिवक्ता से लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भी बुधवार को वे उसी जगह फिर लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे। अमित 12वीं तक पढ़ा है और उसके पिता मुंबई में फल बेचते हैं। वहीं रूपेश दसवीं तक पढ़ा है।
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड से मारपीट और लूट के आरोपी भाई गिरफ्तार

सिकरीगंज के बढ़यापार भदारखास गांव के पास सोमवार की रात निजी सुरक्षागार्ड महेंद्र यादव के साथ मारपीट और पिस्टल व बाइक लूट के आरोपित दो सगे भाइयों महादेवा बाजार निवासी आकाश गोस्वामी और विशाल गोस्वामी को पुलिस ने बुधवार को तरैना पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई पिस्टल और बाइक बरामद कर ली।

बढ़यापार गांव के महेंद्र यादव शहर में पल्स हास्पिटल में सुरक्षा गार्ड हैं। वह सोमवार की देर शाम ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहे थे। रात नौ बजे के करीब अपने गांव के पास तरैना पुल से आगे बढ़े थे कि रास्ते में पहले से खड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। अभी वह कुछ समझ पाते, बदमाश उन्हें बंधे के नीचे खींच ले गए। विरोध करने पर पीटकर उन्हें घायल कर दिया और उनके पास मौजूद लाइसेंसी पिस्टल तथा पांच हजार रुपये और बाइक छीन ली थी।

घटना के दौरान ही संयोग से उरुवा थानेदार गश्त करते हुए उधर से निकल रहे थे। पुलिस की गाड़ी देखकर महेंद्र ने शोर मचाते हुए मदद की गुहार लगाई। थानेदार की गाड़ी रुकते ही बदमाश, खेतों के बीच से होते हुए फरार हो गए। उनकी बाइक कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने महेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार की शाम को सिकरीगंज थाने पहुंचकर उन्होंने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

आरोपित बोले, लूट नहीं मारपीट हुई थी

लूट के आरोपित भाई आकाश और विशाल ने बताया कि उनकी भैसहां बाजार में वेल्डिंग की दुकान है। वे सोमवार की रात में बाइक से घर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक का पेट्रोल समाप्त हो गया। उसी दौरान महेंद्र बाइक से आ रहे थे। दोनों ने रोका तो वह रुक गए। इस दौरान विशाल उनकी गाड़ी पर आगे के पेट्रोल पंप से तेल लाने के लिए बैठ गया।

उसके बाद महेंद्र आग बबूला हो गए और अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। दोनों को लगा कि वह मार देंगे। उसी बीच हाथापाई हो गई। तभी पुलिस आ गई और दोनों भाग गए। चूंकि उनकी बाइक का तेल समाप्त हो गया था तो उसे वहीं छोड़कर महेंद्र की बाइक से चले गए। महेंद्र की पिस्टल वहीं गिर गई थी, जिसे पुलिस ने खेत से बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें