फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किशोरी के साथ लखनऊ में गैंगरेप, मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

Sat, 19 Sep 2020 05:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दो युवक बहलाकर लखनऊ ले गए। यहां एक कमरे में दोस्तों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। लखनऊ पुलिस की मदद से 18 सितंबर को वह गांव पहुंची। जिसके बाद वह परिजनों के साथ थाने पर तहरीर दी।

विज्ञापन


थाना प्रभारी दुबौलिया अनिल कुमार ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद व तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। छानबीन कर आरोपितों की धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

17 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि सात सितंबर को दुबौलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला अजय के साथ रेहान नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लखनऊ ले गए। यहां चिनहट क्षेत्र के किसी मकान के कमरे में रखा। इसके बाद तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उसने बताया कि विरोध करने पर मारते-पीटते और जानमाल की धमकी दी जाती। मारपीट के दौरान शोर मचाने पर मकान मालिक ने हस्ताक्षेप किया और सूचना पुलिस को दे दी।

पीड़िता के परिजनों के अनुसार लखनऊ पुलिस खुद उसे लेकर 18 सितंबर को घर ले आई थी। पुलिस के जाने के बाद पीड़िता ने आपबीती घरवालों को बताया। इसके बाद थाने पर पहुंचकर तहरीर दे दी। दुबौलिया पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें