फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी के साथ करते थे धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2020 08:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी के ग्राहकों तक सामान पहुंचाने की गलत सूचना देकर उस सामान को बेच देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से 11 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। आरोप है कि कंपनी के इन वेंडरों ने लाखों रुपये के सामान की हेराफेरी की है।
विज्ञापन


पटहेरवा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार को लबनिया चौराहे के पास से एक ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी के वेंडर दिनेश प्रसाद निवासी बलियवा थाना पटहेरवा, विवेक कुमार सिंह निवासी लबनिया थाना पटहेरवा व विकास चौरसिया निवासी गुरवलिया थाना तुर्कपट्टी को पकड़ा।

इनके कब्जे से आईफोन सहित 11 मोबाइल फोन मिला। एसओ पटहेरवा अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी वेंडर ऑनलाइन कंपनी से बुक हुए सामान की डिलीवरी ग्राहकों को न करके अन्य व्यक्तियों को बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। कंपनी के पोर्टल पर सामान की डिलीवरी संबंधित ग्राहकों को ही प्रदर्शित करते थे।
विज्ञापन


मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ पटहेरवा के अलावा साइबर सेल के प्रभारी मृत्युंजय सिंह, एसआई गिरधारी यादव, राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल विजय कुमार चौधरी, अनिल कुमार, श्रवण कुमार यादव, अखिलेश्वर सिंह, दिनेश यादव व बिन्दू यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें