फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में आभूषण की दुकान में सेंध काटकर चोरी, सीसीटीवी भी ले गए चोर

Thu, 24 Dec 2020 07:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर गुलरिहा थाने से महज तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित आभूषण की दुकान में सेंध काटकर चोरी हो गई। चोर 70 ग्राम सोना व चांदी के जेवरात उठा ले गए। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी चोर लेते गए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल की। दुकान मालिक ने पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी है।

जानकारी के अनुसार शाहपुर, बशारतपुर के राजीव नगर कॉलोनी निवासी बृजेश उपाध्याय की गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर मुडिला उर्फ मुंडेरा में आभूषण की दुकान है। बुधवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए। बृहस्पतिवार दिन में 11:30 बजे बृजेश के छोटे भाई हरेराम उपाध्याय दुकान खोलने पहुंचे।

जैसे ही शटर का ताला खोला, तो देखा कि जेवरात के डिब्बे इधर-उधर पड़े थे। अंदर घुसने पर पीछे का दरवाजा भी खुला मिला, पीछे की दीवार में सेंध काटी गई थी। पीछे की तरफ जाने पर पता चला कि प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर चढ़कर चोर कांप्लेक्स में दाखिल हुए थे। दुकान के पास एक 15 बोर का कारतूस भी पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें