फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात शिशु हत्या मामला: आरोपित के पकड़े जाने पर खुलेंगे कई राज, पुलिस ने तलाश में घर पर दी दबिश

Sun, 23 Feb 2020 05:15 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद नवजात की हत्या के आरोपित के पकड़े जाने के बाद कई राज खुलेंगे। दुष्कर्म के आरोपित की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि उसके पकड़े जाने के बाद ही कोर्ट से प्रक्रिया कर डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। यह वैज्ञानिक साक्ष्य सजा दिलाने में अहम कड़ी साबित होगा।
विज्ञापन


मां-पिता का बयान समझ से परे
नाबालिग के गर्भवती होने को लेकर, लेकिन उसके माता-पिता के बयान हैरान करने वाले हैं। पुलिस ने हिरासत में लिए गए नाबालिग मां के माता-पिता से पूछा कि इतना बड़ा मामला हो गया और आप सामने आकर शिकायत भी नहीं कर सके। गर्भधारण के बाद सब कुछ पता चल जाता है। इस पर माता-पिता ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि बेटी कब गर्भवती हो गई ? सर्दी में वह शॉल ओढ़कर कामकाज निपटाती थी।

इससे अंदाजा नहीं लग सका। जिस दिन प्रसव पीड़ा हुई, उस दिन पता चल सका, मगर पुलिस को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। पुलिस का कहना है कि बेटी गर्भवती हो जाए और यह बात मां को ना पता चले, ऐसा हो ही नहीं सकता है। हालांकि जिसने दुष्कर्म किया, मां ने उसका नाम पुलिस को बताया है।
विज्ञापन

बेटी की हत्या करने की बात नहीं हो रही हजम

नाबालिग मां ने पुलिस को बताया है कि बच्ची के जन्म होने के बाद घरवालों ने उसे बहुत कोसा था। इसी वजह से अगले दिन ही उसकी हत्या कर दी थी, फिर खुद ही उसके शव को छिपा दी थी। मगर यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है, क्योंकि खुद से खुद का प्रसव कराना फिर हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक देना संभव नहीं हो सकता है। पुलिस को संदेह है कि किसी और ने बच्ची की हत्या की और उसे ले जाकर फेंका भी।  किशोरी, उसे बचाने के लिए हत्या किए जाने का इल्जाम खुद पर ले रही है।

दुष्कर्म, पॉक्सो की धारा बढ़ेगी, किशोरी भी बन सकती है आरोपित
पुलिस ने नाबालिग मां के उस स्कूल  प्रबंधन से संपर्क किया है जहां पर उसने पढ़ाई की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसकी उम्र कितनी है। पुलिस का कहना है कि स्कूल से कंफर्म नहीं हुआ। अब मेडिकल रिपोर्ट से इसकी पुष्टि कराई जाएगी। इसके बाद बाद दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

विपिन के बयान से पुलिस को मिली मदद

गांव के जिस विपिन  ने अमर उजाला से संपर्क कर आरोपितों के बारे में बयान देने की बात कही थी, वह आखिरी समय में पलटने लगे थे। बावजूद इसके पुलिस ने पूछताछ के दौरान उनसे घटना के कई किरदारों के नाम उगलवा लिए थे, जिस आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और फिर लड़की को बरामद कर सकी है।

नाबालिग सही सलामत मिल गई है। पूछताछ में उसने आरोपित का नाम बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है। उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामला का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
-निर्भय नारायण सिंह, थानेदार, कैंपियरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें