फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ करें मॉनीटरिंग, खोलें हत्याओं के राज, एसएसपी ने दिया आदेश

Sat, 09 Jan 2021 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एसएसपी जोगेंद्र कुमार। (file) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गोला इलाके में एक महीने के भीतर ही एक अज्ञात महिला और अज्ञात युवती की हत्या कर फेंका गया शव मिलने को डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीओ को सख्त लहजे में निर्देश दिया है कि वे खुद मॉनीटरिंग कर इन घटनाओं का पर्दाफाश कराएं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस जल्द ही शवों की शिनाख्त कर दोषी को सलाखों के पीछे भेजेगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोला इलाके में गुरुवार को अज्ञात युवती का शव मिला था। हत्या कर युवती के शव को बोरे में भरकर फेंका गया था। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके पहले 13 दिसंबर को भी एक महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी।

इस मामले में भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। अब तक दोनों शवों की शिनाख्त ही नहीं हो पाई। ऐसे में हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। इसके पूर्व गगहा में भी एक महिला की लाश बोरे में मिली थी। लगातार इस तरह की घटनाओं के सामने आने के बाद एसएसपी ने सीओ की जिम्मेदारी तय करते हुए जल्द पर्दाफाश का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पहचान और जल्द पर्दाफाश के लिए सीओ को निर्देश दिया गया है। जल्द ही सभी मामलों का खुलासा कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें