आरोप है कि बुधवार की रात 11 बजे के करीब मनोज अपने पिता रामपत को अपशब्द कह रहा था। झगड़ा बचाने के लिए पति रामपत घर से निकल गए और पुलिया पर जाकर बैठे थे। उसी दौरान बेटा मनोज अपनी पत्नी शर्मिला के साथ वहां पहुंच गया।
आरोप है कि बेटे और बहू मिलकर उसके पति को जबरियां खींच कर घर उठा लाए और लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद अफरा- तफरी का माहौल कामय हो गया। गांव वालों की मदद से घायल पति को एबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रात में ही उनकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर के इन इलाकों की सड़कों पर पहरा, गलियों में दौड़ रही गाड़ियां
पीड़िता संगीता देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी कोतवाल रवींद्र कुमार गौतम ने बताया कि रामपत चौरसिया गोंडा में किसी पाउडर कंपनी में काम करते थे। बड़ा बेटा मनोज पिता से काम धंधा करने के लिए पैसे की मांग करता था। उसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।
पारिवारिक विवाद में बेटे मनोज ने डंडे से प्रहार कर वृद्ध पिता की हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी बेटे मनोज और उसकी पत्नी शर्मिला के खिलाफ गैर इरातदन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शर्मिला पुलिस की हिरासत में है। जबकि मुख्य आरोपी मनोज की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।